कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

परिवारों को जोड़ रहा ‘प्रोजेक्ट नई किरण’: मिशन शक्ति के तहत 6 मामलों में समझौता

कानपुर देहात पुलिस लाइन में शुरू हुआ प्रयास, बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने की पहल

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटे हुए परिवारों को फिर से एक साथ लाना है।

प्रोजेक्ट नई किरण के पहले दिन कुल 44 मामले प्रस्तुत हुए। प्रोजेक्ट के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों ने सभी मामलों पर ध्यान दिया और समझाइश दी। लंबी बातचीत और प्रयासों के बाद, इनमें से 06 परिवारों में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। दोनों पक्षों, यानी पति-पत्नी, ख़ुशी-ख़ुशी पुरानी बातों को भुलाकर एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए। शेष प्रार्थना पत्रों पर अगली तारीखों में सुनवाई की जाएगी।

इस पहल को सफल बनाने में महिला थाना प्रभारी ज्योति देवी, महेकां जयमाला, मकां रीनू, मकां रंजना सोनकर, मकां रागिनी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) और प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण रामप्रकाश सिंह, डॉ. पूनम गुप्ता व कंचन मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। यह प्रोजेक्ट बिखरे हुए परिवारों को भावनात्मक रूप से एक सूत्र में बांधने की दिशा में एक रचनात्मक प्रयास है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button