उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज
कलेक्ट्रेट में कैंटीन और चाय-चाट की दुकान की होगी नीलामी, 16 जुलाई को मिलेगा मौका
व्यापार का सुनहरा मौका! कलेक्ट्रेट परिसर की दुकानें होंगी नीलाम

कानपुर नगर। नीलाम अधिकारी व उपजिलाधिकारी नर्वल (न्यायिक) ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर कानपुर नगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक सुप्रीम कैंटीन तथा चाय-चाट की दुकान (मस्जिद के बगल में) की नीलामी आगामी 16 जुलाई 2026 को तय की गई है। यह नीलामी प्रक्रिया 16 जुलाई को शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संपादित की जाएगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाताओं को प्रक्रिया के प्रारंभ में जमानत धनराशि के रूप में ₹10,000 अग्रिम जमा करना अनिवार्य होगा, जिसके बाद अधिकतम बोलीदाता के पक्ष में नीलामी पूर्ण की जाएगी। इस संबंध में नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में नाजिर सदर से संपर्क कर सकते हैं।



