कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ऑल मीडिया प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष बनें मयंक श्रीवास्तव महामंत्री बने अशोक गुप्ता

आज ऑल मीडिया प्रेस क्लब कानपुर नगर इकाई के चुनाव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। 391 वोट पाकर मयंक श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। वही दूसरे स्थान पर वत्सल वर्मा रहे।

कानपुर, अमन यात्रा । आज ऑल मीडिया प्रेस क्लब कानपुर नगर इकाई के चुनाव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। 391 वोट पाकर मयंक श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। वही दूसरे स्थान पर वत्सल वर्मा रहे। उपाध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जिसमें सुशील पाल को 231 वोट, अभिषेक चौधरी को 161 वोट, हरिनाम सिंह तीसरा स्थान और सागर कुशवाहा चौथे रहे। महामंत्री पद पर अशोक गुप्ता ने 339 वोट पाकर जीत हासिल की। वही दूसरे स्थान पर रहे अमित कुमार को 71 वोट मिले।

ये भी पढ़े-   पुखरायां: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 470 मरीजों का उपचार कर औषधि वितरित की गई

मंत्री पद पर 4 प्रत्याशियों जीते।जिनमें श्रीमती अर्चना को 244 वोट, मोहित शर्मा को 85 वोट, सत्येंद्र कुशवाहा को 53 वोट, रोहित शर्मा को 25 वोट मिले।कोषाध्यक्ष पद पर सागर साहू ने 241 वोट पाकर जीत हासिल की। वही अनुराग राजपूत 161 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।कार्यकारिणी सदस्य पद पर 8 लोगो ने जीत हासिल की। जिनमें राकेश शर्मा ने 151 वोट पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहे ब्रजेश सिंह को 69 वोट, रिचा कुशवाहा को 62 वोट, अजय द्विवेदी को 59 वोट, अर्पित कुमार को 29 वोट, सुनील कुमार गुप्ता 22 वोट, अजय सोनकर 11 वोट और मोहित गुप्ता ने आठवें स्थान पर जीत हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button