कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों में रहेगी छुट्‌टी: नर्सरी से आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 14 जनवरी तक रहेंगे बंद

जनपद में ठंड के साथ ही शीतलहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जाड़े को देखते हुए यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Story Highlights
  • शीतलहर को देखते हुए बीएसए ने जारी किया आदेश

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जनपद में ठंड के साथ ही शीतलहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जाड़े को देखते हुए यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन सभी जिलों में भारतीय मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके बाद जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही पढ़ाई होगी।

ये भी पढ़े-  परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मिलेंगे सबसे कम अवकाश

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय का कहना है कि अत्यधिक ठंड के चलते डीएम के निर्देश पर कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक नहीं चलाई जाएंगी। कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही चलाई जाएंगी। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button