कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सीएचसी पुखरायां में कायाकल्प टीम का छापा: दवा पटल पर गंदगी देख भड़के अधिकारी

मरीजों से लिया मुफ्त भोजन का फीडबैक, फार्मासिस्ट को लगाई कड़ी फटकार

कानपुर देहात: चिकित्सा सुविधाओं और स्वच्छता के स्तर को परखने के लिए 16 मार्च 2026 को कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां का सघन निरीक्षण किया। इस टीम में जिला परामर्शदाता क्वालिटी कार्यक्रम डॉ दिलीप, डीसीक्यूए कानपुर नगर डॉ आरिफ बेग, हॉस्पिटल मैनेजर कानपुर नगर डॉ फिरोज अहमद और एनजीओ मैनेजर लखनऊ मंडल डॉ मेहताब आलम शामिल रहे। टीम ने अस्पताल के हर वार्ड और विभागीय पटल की बारीकी से जांच की और मार्किंग के लिए चेकलिस्ट तैयार की।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनूप कुमार सचान, चिकित्साधिकारी डॉ गोविन्द प्रसाद, डॉ केदार नाथ वर्मा, फार्मासिस्ट पंकज कुमार गुप्ता, विकास पाण्डेय, अजय शुक्ला, स्टाफ नर्स प्रेमा देवी, दीपा देवी, अंजू वर्मा, सुमन पाल, लैब टेक्नीशियन सोनम देवी, जय हिंद, पवन कुमार, अभिषेक, एक्स-रे टेक्नीशियन राहुल राय, मनोज कुमार, परिवार कल्याण सलाहकार अपर्णा सिंह, बीएचडब्ल्यू सरोजिनी कटियार, डेटा ऑपरेटर संदीप सचान और रीना देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

निरीक्षण करते हुए जब टीम औषधि वितरण पटल पर पहुंची, तो वहां दवाइयों के खाली रैपर बिखरे पाए गए। इस अव्यवस्था को देखकर टीम ने वहां कार्य कर रहे फार्मासिस्ट से जवाब मांगा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर टीम के सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

अस्पताल परिसर में कुछ जगहों पर मरीजों द्वारा खाना खाने के बाद जमीन पर गंदगी फैलाई गई थी। इस पर असेसमेंट टीम ने मरीजों को हिदायत दी कि वे अस्पताल को अपना समझें और इसे साफ रखने में पूरा सहयोग करें। इसके बाद टीम ने रोगी भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। मरीजों से सीधा फीडबैक लेने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल की तरफ से मुफ्त नाश्ता और भोजन समय पर मिल रहा है। टीम ने अपनी चेकलिस्ट में सभी बिंदुओं को विस्तार से नोट किया और स्पष्ट किया कि इसी रिपोर्ट के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां को कायाकल्प योजना के तहत मार्किंग दी जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: होटलों और दुकानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को छापेमारी

Related Articles

AD
Back to top button