मोबाइल पर भाभी से कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता ने मोबाइल पर कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

- परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप,पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता ने मोबाइल पर कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।रायपुर गांव निवासी नितबरन कठेरिया किसी काम से अचरौली गए हुए थे।घर पर उनकी पत्नी राजकुमारी और बहू देवकी 22 वर्ष मौजूद थीं।मृतका की सास ने बताया कि देवकी अपनी भाभी से फोन पर बात कर रही थी।बातचीत के दौरान कहासुनी होने पर गुस्से में देवकी ने मोबाइल पटककर तोड़ दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।कुछ समय बाद उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।वहीं इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के कबूली गांव निवासी मृतका के भाई रजनीश ने पुलिस को बताया कि छः माह पहले उसकी बहन देवकी की शादी नितबरन के बेटे अनीश से हुई थी,जो फिलहाल गुजरात में मजदूरी करता है।रजनीश ने आरोप लगाया कि देवकी के ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुधीर कुमार और संदलपुर चौकी प्रभारी कौशल कुमार मौके पर पहुंचे।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



