महिला सुरक्षा दल द्वारा शक्ति दीदी अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया
राजपुर कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 4 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा शक्ति दीदी अभियान चलाकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। राजपुर कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 4 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा शक्ति दीदी अभियान चलाकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।मंगलवार को राजपुर कस्बे में महिला जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कस्बे के प्राथमिक पाठशाला में महिला सुरक्षा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।महिला पुलिसकर्मी सुमन व दीपा ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्कूल,कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला उनके साथ छेड़खानी करता है तो घबराएं नहीं।बल्कि सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इस दौरान शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जायेगा।
वूमेन पावर लाइन के लिए 1098,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।इस मौके पर एस आई रजनीश कुमार वर्मा,महिला कांस्टेबल दीपा,हेड कांस्टेबल सनवेद,विवेक सिंह सहित बालिकाएं मौजूद रहीं।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.