कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कानपुर देहात में बीते शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

Story Highlights
  • परिजन बेहाल,पुलिस ने जांच पड़ताल की

पुखरायां। कानपुर देहात में बीते शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मिंडा कुंआ मार्ग जिनई गांव के पास का है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मुलही का रहने वाला विनय उर्फ कल्लू कुशवाहा पुत्र धनीराम बेल्डिंग का कार्य करता था।शनिवार को वह अपने ट्रैक्टर की मई बनवाने जिनई गया था।वहां से उसका भाई ट्रैक्टर लेकर आ गया।वह उसके पीछे बाइक से घर वापस लौट रहा था।इसी दौरान मिंडा कुंआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button