कानपुर देहात में अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बरौर थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी एक अधेड़ ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
- पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बरौर थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी एक अधेड़ ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान 40 वर्षीय श्यामजी उर्फ इंद्रजीत गुप्ता के रूप में हुई है।बरगवां गांव निवासिनी प्रीति ने बताया कि उनके पति श्यामजी घर पर परचून की दुकान चलाते थे।पुत्र हर्षित कानपुर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा है।कुछ दिनों से पति श्यामजी किसी बात को लेकर तनाव में थे।शनिवार दोपहर करीब 12 बजे को उन्होंने घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत में पंखे के कुंडे में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पत्नी प्रीति जब छत पर गईं तो पति श्याम जी को फंदे से लटका देख बदहवास हो गई।शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।एस आई श्याम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



