G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात, अमन यात्रा : स्कूलों को 21वीं सदी की जरूरत के लिहाज से तैयार करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत देश के प्रत्येक ब्लाक के दो सरकारी स्कूलों को माडल स्कूल के रूप में तैयार किया जाएगा। इनमें एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। इन स्कूलों में वे सारी सुविधाएं जुटाई जाएंगी जिनकी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सिफारिश की गई है। फिलहाल देश भर में तैयार होने वाले ऐसे करीब 14,500 स्कूलों को पीएम–श्री (प्राइममिनिस्टर स्कूल आफ राइजिंग इंडिया) नाम दिया गया है। पीएम–श्री स्कूल सभी राज्यों में माडल स्कूल के रूप में विकसित होंगे।
ये भी पढ़े- मक्का,बाजरा एवं ज्वार में लगने वाले प्रमुख कीट एवं उनका प्रभावी नियंत्रण
इसमें प्री–प्राइमरी से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा मिलेगी। इस स्कीम पर इसी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से अमल होगा। वर्ष 2026-27 तक सभी 14500 स्कूलों को तैयार करने को कहा जा रहा है। इसका लाभ 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके लिए जल्द ही एक पोर्टल भी जारी किया जायेगा। स्कीम के तहत सिर्फ उन्हीं सरकारी स्कूलों का चयन होगा जो मानकों पर खरे उतरेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने करीब 60 मानक तैयार किए हैं। इन मानकों में स्कूल भवन, पर्याप्त कक्षाएं, पुस्तकालय और शौचालय की व्यवस्था, शिक्षकों की पर्याप्त संख्या, छात्रों की संख्या की उपलब्धता जैसे मानक शामिल हैं। जिस स्कूल का इस स्कीम के तहत चयन होगा उसे पांच साल तक दो करोड़ मिलेंगे।
ये भी पढ़े- रसोइयों का अब आसानी से चयन कर सकेंगे प्रधानाध्यापक
इस योजना के तहत सभी स्कूल सरकारी होंगे और उनका चयन राज्यों के साथ मिलकर किया जाएगा। इन स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित राज्यों एवं स्थानीय निकायों द्वारा संचालित सरकारी स्कूल शामिल होंगे। इस योजना के तहत सरकार हर प्रखंड में दो आदर्श विद्यालय विकसित करना चाहती है। ये स्कूल प्रौद्योगिकी संचालित होंगे और व्यावसायिक अध्ययन और उद्यमिता इन स्कूलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.