कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल मेला और करियर गाइडेंस का भव्य आयोजन

नेहरू जयंती पर छात्राओं को सपने देखने और पूरा करने का दिया गया संदेश

पुखरायां: आज पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के शुभ अवसर पर, कानपुर देहात के पुखराया स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक भव्य बाल मेले एवं करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रिया (तहसीलदार) ने फीता काटकर किया। इससे पहले, प्रधानाचार्य कामनी पाल और मुख्य अतिथि प्रिया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मेले के दौरान, छात्राओं ने तरह-तरह की दुकानें लगाईं और उत्साहपूर्वक अपने सामान का विक्रय किया। मुख्य अतिथि प्रिया ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

photo 9 1 5

प्रधानाचार्य कामनी पाल ने इस अवसर पर करियर गाइडेंस में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम नोडल, रोमिल गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और मुख्य अतिथि को बालिकाओं द्वारा बनाई गई पंख डायरी का अवलोकन कराया। उन्होंने सभी बालिकाओं को सरकार के ‘पंख पोर्टल’ के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ऋचा ने किया। उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं, मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कार्यालय स्टाफ और शिक्षणेतर स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

AD
Back to top button