कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां कस्बे में बजरंग रामलीला में तीसरे दिन ताड़का वध,पुष्प वाटिका लीला का किया गया सुंदर मंचन,दर्शक हुए भावविभोर

पुखरायां कस्बे के श्री बजरंग रामलीला समिति द्वारा आयोजित बजरंग रामलीला में मंगलवार को कलाकारों द्वारा ताड़का वध,पुष्प वाटिका लीला का सुंदर मंचन किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे के श्री बजरंग रामलीला समिति द्वारा आयोजित बजरंग रामलीला में मंगलवार को कलाकारों द्वारा ताड़का वध,पुष्प वाटिका लीला का सुंदर मंचन किया गया।जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए।कस्बे में चल रही बजरंग रामलीला में तीसरे दिन मंगलवार को कलाकारों ने लीला का मंचन करते हुए दिखाया कि अयोध्या में गुरु विश्वामित्र आते हैं।

IMG 20241002 WA0033

वे राक्षसों के विनाश के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगते हैं।जिसे सुनकर राजा दशरथ दुखी हो मुनि विश्वामित्र की अवज्ञा करने की कोशिश करते हैं।गुरु विश्वामित्र क्रोधित हो राजा दशरथ को बुरा भला कहते हैं।गुरु वशिष्ठ के हस्तक्षेप से राजा दशरथ मुनि की आज्ञा मान लेते हैं।विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण जाते हैं।रास्ते में एक शिला पर भगवान राम के चरण लगते ही वह अहिल्या नारी का रूप धर भगवान राम का गुणगान करने लगती है।जंगल में उन्हें राक्षसी ताड़का मिलती है।वह दो राजकुमारों को देख उन्हें खाने दौड़ती है।गुरु की आज्ञा से राम ताड़का का वध कर देते हैं।

IMG 20241002 WA0031

लीला को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।लीला में राम की भूमिका सुनील ठाकुर ने,लक्ष्मण की भूमिका कुंज बिहारी ने विश्वामित्र की भूमिका पप्पू ने,ताड़का की भूमिका मुकेश ने वहीं ब्यास की भूमिका मुनीश नादान तथा पवन मस्ताना ने निभाई।

IMG 20241002 WA0030

इस मौके पर अध्यक्ष विमल सचान,प्रबंधक गोपाल अग्निहोत्री,उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता,महामंत्री संजय सचान,सुनील सचान,सुशील सचान,रामकिशोर गुप्ता,मनोज शुक्ला,नरेश सचान आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button