कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां : कार्यवाहक उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यवाहक उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यवाहक उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए।

IMG 20230701 WA0010

शनिवार को तहसील भोगनीपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यवाहक उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार तथा क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने मिलजुलकर शिकायतों को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए।

बताते चलें कि बीते दिनों उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार को अचानक पैरालिसिस अटैक पड़ जाने के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

IMG 20230701 WA0012

इसी के चलते राजकुमार को कार्यवाहक उपजिलाधिकारी भोगनीपुर का कार्यभार सौंपा गया है।शनिवार को उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस मौके पर सीओ चकबंदी भोगनीपुर प्रमोद अग्रवाल,नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी,खंड विकास अधिकारी मलासा शिव गोविंद पटेल,खंड विकास अधिकारी अमरौधा हरगोविंद गुप्ता,बबिता सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी भोगनीपुर, ई ओ पुखरायां अजय कुमार, एस डी ओ पुखरायां सहित थानों के पुलिस निरीक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button