उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार घायल

घाटमपुर के हमीरपुर रोड स्थित गुजैला गांव के पास खेत से लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग रोडवेज से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के हमीरपुर रोड स्थित गुजैला गांव के पास खेत से लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग रोडवेज से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार अमौली गांव निवासी साकेत अली बुधवार सुबह खेती किसानी के काम से खेत गया था। जहां से वापस लौटते समय गुजैला गांव के पास हाईवे में रोड पार करते समय रोडवेज बस से टकरा गया और गिरकर गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button