पुखरायां में कमलेश संखवार की नातिन के आकस्मिक निधन की सूचना पर पहुंचे बसपा के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र संखवार
कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा निवासी कमलेश संखवार की नातिन की बीमारी के चलते आकस्मिक मृत्यु हो जाने की सूचना पर आज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र संखवार ने शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

- शोक संवेदना व्यक्त कर बंधाया ढांढस
- परिवार को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
पुखरायां। कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा निवासी कमलेश संखवार की नातिन की बीमारी के चलते आकस्मिक मृत्यु हो जाने की सूचना पर आज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र संखवार ने शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बताते चलें कि नगर पालिका परिषद पुखरायां कस्बे के इंदिरा नगर निवासी कमलेश संखवार की 9 माह की नातिन का शुक्रवार सुबह बीमारी के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल में आकस्मिक देहावसान हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेंद्र संखवार ने कार्यकर्ताओं संग शोकाकुल परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।उन्होंने शोकाकुल परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी दुख सुख में हर समय अपने कार्यकर्ताओं के साथ है।इस मौके पर विवेक कुमार दोहरे,डॉक्टर राकेश भी मौजूद रहे।


