पुखरायां में धूमधाम से मनाया गया बसपा नेता जीतेंद्र संखवार का जन्मदिन,दी गई बधाई
बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार का जन्मदिन शनिवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया

- कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों ने किया खुशी का इजहार
पुखरायां। बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार का जन्मदिन शनिवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया।यह आयोजन शाम करीब 7.30 बजे पुखरायां स्थित उनके आवास पर हुआ।इस अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और गुब्बारे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर व दूरभाष के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी एवं उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।इस मौके पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि प्रकाश,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार,जिला संयोजक भाईचारा उदय पाल,जिला कार्यकारिणी सदस्य तौफीक कुरैशी,विधानसभा प्रभारी सिकंदरा अरुण कटियार,विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर रनियां युवराज सिंह,सतीश कटियार,विवेक दोहरे,विजय संखवार,विजय संखवार,जिला कोषाध्यक्ष कैप्टन इंदर सिंह पाल,विधानसभा कोषाध्यक्ष शालिनी गौतम,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार,जिला प्रभारी सुबोध गौतम,विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर जवाहर संखवार,सतनाम एडवोकेट,नीलम संखवार,सौरभ चौधरी,मंडल प्रभारी शिवकुमार गौतम,अवनीश कुमार,आशु गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर बबलू चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर नगर रामशंकर कुरील,जिला पंचायत सदस्य महबूब खान,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कालपी जगजीवन अहिरवार,राजेश कमल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने बधाई दी एवं दीर्घायु की कामना की।
ये भी पढ़े- पुलंदर में टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जड़े चौके,छक्के



