कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास,हालत गंभीर

भेजा गया जिला अस्पताल, पुलिस बोली घटना की सूचना नहीं

पुखरायां ।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर पुखरायां कस्बा निवासिनी एक 27 वर्षीय महिला ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।महिला को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

महिला की पहचान नौशाद की पत्नी सबा परवीन के रूप में हुई है।सबा परवीन ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने सबा परवीन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी पुखरायां शोभित कटियार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।सूचना मिलने पर जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- इग्नू में प्रमाण पत्र एवं सेमेस्टर कोर्स के नव प्रवेशित छात्रों का परिचय सत्र संपन्न

Related Articles

AD
Back to top button