कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में सपा की मासिक बैठक, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा

भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी (सपा) की मासिक बैठक आज पुखरायां के एक गेस्ट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Story Highlights
  • 14 अप्रैल: संविधान निर्माता अंबेडकर की जयंती पर विशेष आयोजन
  • बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

पुखरायां, कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी (सपा) की मासिक बैठक आज पुखरायां के एक गेस्ट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेता जी, डॉ राममनोहर लोहिया और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई।

बैठक में मुख्य रूप से भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी, सह सेक्टर प्रभारी और जॉन प्रभारी शामिल हुए। सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव बबलू राजा की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची का सत्यापन करना और बूथ समितियों को सक्रिय बनाना था। इसके साथ ही, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को सपा की विचारधारा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने सभी सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार को जिताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नव मनोनीत युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पाल का राघव अग्निहोत्री ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में प्रमुख रूप से शामिल:

  • सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव बबलू राजा
  • भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु बाबू
  • सपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रामावतार यादव
  • मतदाता सूची के जिला प्रभारी सतीश नारायण यादव
  • भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
  • बहुजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशिफ खान
  • जिला महासचिव छात्र सभा उमेश दीवान
  • जॉन प्रभारी वीर सिंह गुड्डू यादव
  • प्रभारी पवन यादव
  • विधानसभा महासचिव यादव
  • सेक्टर प्रभारी काजिम अली, मुबारक खान, विजय शर्मा यादव, वसीम खान, राकेश यादव, सुमित और अन्य कार्यकर्ता।

इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

Related Articles

AD
Back to top button