कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में सब्जी विक्रेता ने घरेलू कलह में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में शनिवार सुबह एक सब्जी विक्रेता ने ग्रह कलह से उबकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान बाईपास हरदुआ मोहाल पुखरायां निवासी 30 वर्षीय श्याम के रूप में हुई है।

उसकी पत्नी शालिनी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया।शोर शराबा सुनकर परिजन तथा स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर तत्काल पुखरायां सीएचसी पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर ने परीक्षण उपरांत श्याम को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।मृतक श्याम सब्जी बेचने का काम करता था।उसके परिवार में पत्नी शालिनी और दो बेटे हैं।घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।प्र

भारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती पूनम द्विवेदी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 15 को 

Related Articles

AD
Back to top button