समाजवादी पार्टी के हाजी फैजान खान ने बुद्ध कथा में की शिरकत,बोले बुद्ध ने दिया करुणा और अहिंसा का संदेश
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अस्तिया गांव में आयोजित सात दिवसीय बौद्ध कथा में शिरकत की और भगवान बुद्ध के शांति,करुणा और समतामूलक समाज के संदेश को आत्मसात करने का आवाहन किया

पुखरायां।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अस्तिया गांव में आयोजित सात दिवसीय बौद्ध कथा में शिरकत की और भगवान बुद्ध के शांति,करुणा और समतामूलक समाज के संदेश को आत्मसात करने का आवाहन किया।उन्होंने बुद्ध के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताया और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि बुद्ध ने हमेशा प्रेम और अहिंसा का मार्ग दिखाया,जो समाज को जोड़ने का काम करता है।जिला उपाध्यक्ष ने आयोजकों की सराहना की और बुद्ध कथा के महत्व पर जोर दिया।इस मौके पर महफूज खान,शोएब प्रधान,फारुख खान,रहीश मंसूरी, सैयद अख्तर अली उर्फ गुड्डू,आतिफ सिद्दीकी,चांद बाबू जोया होटल,सलीम इत्यादि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भगवान बुद्ध के विचारों पर चर्चा की।



