उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

पुरानी पेंशन की बहाली के समर्थन में हुंकार रैली में शामिल हुए जनपद के सैकड़ों शिक्षक

आज लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेडियम में राष्ट्रीय पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली हेतु शिक्षक कर्मचारियों का सैलाब उमड़ पड़ा।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। आज लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेडियम में राष्ट्रीय पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली हेतु शिक्षक कर्मचारियों का सैलाब उमड़ पड़ा। राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व द्वारा उपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों को यह आश्वस्त किया गया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

IMG 20230627 WA0054

आज के मुख्य वक्ता संयुक्त मंच के संयोजक कामरेड शिव गोपाल मिश्र (रेलवे), इंजीनियर हरि किशोर तिवारी अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी परिषद सदस्य संयुक्त मंच, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने हुंकार भरी एवं शंखनाद के साथ यह संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

IMG 20230627 WA0053

ऐतिहासिक रैली में उपस्थित समुदाय ने समर्थन किया आज की रैली में जनपद कानपुर देहात से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एल बी सिंह, जिला मंत्री अशोक कुमार शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सचान एवं उपाध्यक्ष रामसेवक पाल, मनजीत सिंह के साथ आशीष राजपूत, सुशील त्रिवेदी, सुरेश कमल, महेंद्र कटियार, अजीत कटियार, सतीश यादव सुरेश राठौर, शशीकांत, नवजोत सिंह, अखिलेश मिश्रा, मोहम्मद साबिर, दुर्गेश सिंह, प्रवीण अवस्थी, सत्येंद्र सिंह महेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह कटियार, विनय शुक्ला, रामदास, श्याम पांडे, मनोज कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अजय यादव, राजेश मिश्रा, श्रीपाल बघेल , शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह यादव ,अनिल सचान, विवेक कटियार, स्तुति सचान, पूजा, दीपिका सिंह, सुमन यादव, रचना यादव, विभा सिंह, विकास कटियार, सुशील सचान, ज्ञान प्रकाश मिश्र, संजीव कुमार कश्यप सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

IMG 20230627 WA0055

प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षकों को जिला संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button