कानपुर देहात: जन आरोग्य मेले में 218 मरीजों का सफल इलाज
बीमारी से बचाव के दिए गए टिप्स

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 218 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।
बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 82 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्सक शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 66 तथा जरसेन में 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने तथा किसी भी प्रकार की चिकित्सीय समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।
इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट फार्मासिस्ट अनिल कुमार,एल टी शिवम्,एल टी नवल अवस्थी,निधि पटेल,योगेश शुक्ला,राम प्रताप,त्रिलोकी नाथ,फहीम,संगिनी रीता, ललिता,सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर : घाटमपुर में ओले गिरने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान



