कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुरैनी प्रधान ने कठेरिया समाज के लोगों की समस्याएं सुनी 

अमरौधा विकासखंड के पुरैनी ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान मिलन यादव ने गुरुवार को ग्राम पंचायत के मजरा कैथरा में पहुंचकर कठेरिया समाज के लोगों की समस्याएं सुनीं।इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।विकासखंड के पुरैनी ग्राम पंचायत प्रधान मिलन यादव गुरुवार को ग्राम पंचायत के मजरा कैथरा पहुंचे तथा उन्होंने कठेरिया समाज के लोगों के बीच पहुंचकर घर घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।इस अवसर पर ग्रामीणों ने आवास,पानी,खडंजा इत्यादि से संबंधित अपनी अपनी समस्याओं को रखा।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अमरौधा विकासखंड के पुरैनी ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान मिलन यादव ने गुरुवार को ग्राम पंचायत के मजरा कैथरा में पहुंचकर कठेरिया समाज के लोगों की समस्याएं सुनीं।इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।विकासखंड के पुरैनी ग्राम पंचायत प्रधान मिलन यादव गुरुवार को ग्राम पंचायत के मजरा कैथरा पहुंचे तथा उन्होंने कठेरिया समाज के लोगों के बीच पहुंचकर घर घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।इस अवसर पर ग्रामीणों ने आवास,पानी,खडंजा इत्यादि से संबंधित अपनी अपनी समस्याओं को रखा।

ये भी पढ़े-  शिवली अपरहण / हत्या मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार 

ग्राम प्रधान ने उन्हें शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।वहीं गांव में विजय कठेरिया की मां का किसी कारण से पैर फैक्चर हो जाने की सूचना पर उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम पूंछी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास उनकी प्राथमिकता है।वह ग्राम पंचायत के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।इस मौके पर सौरभ यादव प्रधानाचार्य आर एस मेमोरियल स्कूल,महंत भगवानदीन,लालाराम कठेरिया,राजेश कठेरिया,ब्रजेश कठेरिया,अखिलेश कठेरिया,भारत कठेरिया,रामकुमार कठेरिया,संजय कठेरिया,छोटे कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button