कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलंदर में शिक्षक संकुल बैठक संपन्न,निपुण लक्ष्य प्राप्ति पर हुई चर्चा

एआरपी ने कई बिंदुओं पर की चर्चा,दिए दिशा निर्देश

पुखरायां। उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वशिक्षा अभियान योजना के तहत निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मलासा विकासखंड के पुलंदर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का शुभारंभ नोडल शिक्षक मनोज मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा एआरपी अश्वनी कटियार ने प्रेरणा गीत के माध्यम से किया।यह बैठक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अजय कुमार के निर्देशानुसार संपन्न की गई।

बैठक के दौरान एआरपी अश्वनी कटियार ने निपुण विद्यालय,निपुण जनपद की बारीकियों को समझाया।साथ ही साथ बच्चों को निपुण लक्ष्य ऐप के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि भाषा और दक्षता में 75 प्रतिशत तथा निपुण आकलन में 80 प्रतिशत स्कोर होने पर विद्यालय निपुण बनता है।

बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।ड्रॉप आउट बच्चे,जीरो पावर्टी साक्षरता सर्वे,एनआईएलपी सर्वे,अपार आईडी आदि बिंदु शामिल हैं।

बैठक में एजेंडा के अनुसार शिक्षकों को परियोजना संबंधी समस्त जानकारियों से अवगत कराया गया।नोडल शिक्षक मनोज मिश्रा ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि चर्चा परिचर्चा में जो भी कुछ सीखा गया है और परियोजना के जो भी दिशा निर्देश हैं उनका अक्षरशः पालन किया जाए।

उन्होंने शिक्षकों से अपने विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करने का आग्रह किया।उन्होंने डायरी नियमित भरने और पाठ योजना बनाकर ही शिक्षण कार्य करने पर जोर दिया।बैठक में प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों का धन्यवाद और आभार प्रगट किया।

इस मौके पर शैलेन्द्र सचान,दशरथ,वेद प्रकाश,प्रदीप,संजय मिश्रा,मोहित,संगीता,दीपा मौर्या,भावना कन्नौजिया,प्रतिमा,सोनी,रेखा, निधि आदि शिक्षक,शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button