पुलंदर में सद्भावना लान का कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया शुभारंभ
कानपुर देहात के मलासा विकासखंड क्षेत्र के पुलंदर गांव में शुक्रवार को गरीब बेटियों की शादी के लिए सद्भावना लान का शुभारंभ किया गया।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर सद्भावना लान का शुभारंभ किया

- महिला प्रधान प्रीति देवी की पहल की हुई सराहना
- गरीब बेटियों की शादी व अन्य सामाजिक कार्य आंशिक धनराशि में होंगे सम्पन्न
पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड क्षेत्र के पुलंदर गांव में शुक्रवार को गरीब बेटियों की शादी के लिए सद्भावना लान का शुभारंभ किया गया।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर सद्भावना लान का शुभारंभ किया।यह पहल महिला ग्राम प्रधान प्रीति देवी द्वारा की गई है।जिन्होंने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि का उपयोग कर इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया।यह विकासखंड क्षेत्र में अपनी तरह का पहला प्रयास है।इस सद्भावना लान का मुख्य उद्देश्य गांव की गरीब बेटियों की शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को आंशिक धनराशि में सम्पन्न कराना है।प्रधान प्रतिनिधि बी के तिवारी ने बताया मलासा विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों में यह पहला गेस्ट हाउस है जो सामुदायिक उपयोग के लिए बनाया गया है।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को वर्ष 2022.23 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले में प्रथम स्थान का दर्जा प्राप्त हुआ था।इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोत्साहन स्वरूप 35 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की थी।इसी प्रोत्साहन राशि का उपयोग करके सद्भावना लान का निर्माण संभव हो पाया है।इस परियोजना के निर्माण में ग्राम पंचायत सचिव छत्रपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।इसके अलावा पंचायत सहायक दीपांशी सिंह,सदस्य रानी देवी,चुन्नी,ज्ञानवती,रेखा, रामनरेश समेत सम्पूर्ण गांव का सहयोग भी सराहनीय रहा।खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया ने ग्राम प्रधान प्रीति की इस पहल के लिए सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर एडीओ पंचायत अमिता मिश्रा,पंचायत सचिव रिंकल सिंह,रवि,बलराम सिंह,पंकज सिंह,विकास सिंह,शंकर सिंह,ठेकेदार गौरव, सोनू सिंह,जगदीश निषाद प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।



