कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर की पुलिस चौकी अमरौधा का किया औचक निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश

आज पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना भोगनीपुर क्षेत्र की पुलिस चौकी अमरौधा का औचक निरीक्षण किया।

आज पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना भोगनीपुर क्षेत्र की पुलिस चौकी अमरौधा का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी पर तैनात कर्मियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, चुनौतियों एवं दैनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा की।

महोदया ने चौकी की आधारभूत व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा सामान्य जनता के साथ संवाद व व्यवहार के तौर-तरीकों का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने चौकी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसामान्य की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील व तत्पर रहें।

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि पुलिस चौकी नागरिकों के प्रति सेवाभाव व सहयोग की पहली पाठशाला है, अतः यहाँ कार्यरत कर्मियों को जनोपयोगी, पारदर्शी और सुलभ सेवा प्रदान करनी चाहिए। स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर व चौकी प्रभारी अमरौधा सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button