उत्तरप्रदेश

मीरजापुर : मोबाइल की बैटरी फटने से बच्‍चा घायल, अस्‍पताल ले जाते समय तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह की है जब बच्‍चे के हाथ में स्‍मार्ट फोन था। वह मोबाइल को लेकर कुछ कर रहा था कि अचानक वह जोरदार धमाके से फट गई और मोनू (8) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाते समय दम तोड़ दिया।

 

मीरजापुर,अमन यात्रा : हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव में शुक्रवार की सुबह अचानक जोरदार धमाके से मोबाइल की बैटरी फटने की वजह से एक बच्‍चे की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोबाइल बैटरी ब्लास्ट होने से बच्‍चे के मुंह का काफी हिस्‍सा धमाके की चपेट में आने से मांस बाहर लटकने लगा। हादसे की विभीषिका देखकर आनन फानन परिजन उसे लेकर अस्‍पताल भागे मगर उसकी सांसें थम चुकी थीं।

परिजनों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह की है जब बच्‍चे के हाथ में स्‍मार्ट फोन था। वह मोबाइल को लेकर कुछ कर रहा था कि अचानक वह जोरदार धमाके से फट गई और मोनू (8) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। बच्‍चे की मौत की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों ने बताया कि सुबह मेड इन चाइना मोबाइल बच्‍चे के हाथ में था। वह खेलते समय मोबाइल को संभवत: खोलने की कोशिश में मुंह के करीब ले गया और दबाव पड़ने पर मोबाइल फोन पूरी तरह फट जाने से जबड़ा और चेहरे के आसपास का काफी हिस्‍सा लहूलुहान हो गया। आनन फानन बच्‍चे का खून से लथपथ चेहरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जब तक बच्‍चे को एक अस्‍पताल से दूसरे अस्‍पताल बेहतर इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक खून अधिक बहने से उसकी रास्‍ते में ही मौत हो गई।

Related Articles

AD
Back to top button