पुलिस अधीक्षक श्रद्ध नरेंद्र पांडे ने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से किया विशेष संवाद, समस्याएं सुन किया मार्गदर्शन
"एक सक्षम और जनता के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी के निर्माण के लिए कठोर परिश्रम और आत्मानुशासन अत्यंत आवश्यक है।

कानपुर देहात। आज पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद की पुलिस लाइन्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की बुनियादी प्रशिक्षण अवधि उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण नींव होती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, कानून की जानकारी, संवेदनशीलता एवं आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया। महोदया ने कहा, “एक सक्षम और जनता के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी के निर्माण के लिए कठोर परिश्रम और आत्मानुशासन अत्यंत आवश्यक है। आप सभी भविष्य में जनपद की कानून व्यवस्था के स्तंभ बनेंगे, अतः अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें।”
पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षणरत आरक्षियों से उनकी शैक्षणिक व्यवस्था, रहने-खाने की सुविधाओं, मैदानी अभ्यास और किसी भी प्रकार की आंतरिक समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्रशिक्षुओं की समस्याओं को महोदया ने बड़ी गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाए जाने व प्रशिक्षुओं के शारीरिक और मानसिक विकास पर समान रूप से ध्यान देने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें।
also read: एसपी पाण्डेय ने समस्याओं को लेकर आये फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनी पीड़ा



