कानपुर देहात

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट

बीते 11 अप्रैल को नव विवाहिता ने मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर जान दे दी थी। मृतक के पिता ने महिला के ससुराली जनो पर दहेज उत्पीड़न सहित कई गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अमन यात्रा, शिवली । बीते 11 अप्रैल को नव विवाहिता ने मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर जान दे दी थी। मृतक के पिता ने महिला के ससुराली जनो पर दहेज उत्पीड़न सहित कई गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़े- अब दो पहिया वाहन पर दोनों को हेलमेट जरूरी

बीते 11 अप्रैल को शिवली कोतवाली क्षेत्र के बन्नापुर गांव निवासी कृष्ण द्विवेदी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री शिवांगी द्विवेदी की शादी बारासिरोही कल्याणपुर निवासी गोविंद तिवारी के साथ की थी। पिछले कुछ समय से उसकी पुत्री शिवांगी का अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। इसी मनमुटाव के चलते पुत्री ने घर के बरामदे की छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक महिला के पिता कृष्ण द्विवेदी ने 16 अप्रैल को कोतवाली पहुंच कर पुत्री के पति गोविंद , ससुर श्यामसुंदर , सास उमा , जेठ रामू  व जेठानी अर्चना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आत्म हत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई थी।

ये भी पढ़े-  बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से शिक्षक हताश, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।  शिवली कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक गोविंद को दिन मंगलवार को गहरा चौराहे पर गिरफ्तार  कर जेल भेज दिया। क्राइम इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

8 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

1 day ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

1 day ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

1 day ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

This website uses cookies.