कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अब दो पहिया वाहन पर दोनों को हेलमेट जरूरी

। लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ के चलते शासन ने दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब दो पहिया वाहन पर सवार दोनों सवारियों को हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है।

Story Highlights
  • शासन से आया आदेश, चालान की कार्रवाई शुरू -बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के चलते उठाया गया कदम

प्रांजल सचान, कानपुर। लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ के चलते शासन ने दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब दो पहिया वाहन पर सवार दोनों सवारियों को हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। शासन की तरफ से आए इस आदेश के बाद यातायात पुलिस ने चालान की कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है।

 

शासन की तरफ से आए पत्र में बीते वर्षो में हुई सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा देते हुए कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में घटित सड़क दुर्घटनाओं में 10.65% तथा इन दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 6.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश में घटित सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। इन आंकड़ों के मद्देनजर शासन की तरफ से सड़क सुरक्षा के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। जिसमें दो पहिया वाहन पर सवार दोनों सवारियों के लिए हेलमेट को अनिवार्य किया गया हैं। शासन की तरफ से जारी इस आदेश के बाद यातायात पुलिस ने दो पहिया वाहन सवारों के खिलाफ दोनों के हेलमेट ना लगाने पर चालान की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button