पुलिस ने शराब ठेकों,ढाबों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने रविवार देर शाम शराब की दुकानों और ढाबों का निरीक्षण किया

- ढाबा मालिकों को कड़ी चेतावनी
- थाना प्रभारी बोले आदेश की अवहेलना नहीं होगी बर्दाश्त
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने रविवार देर शाम शराब की दुकानों और ढाबों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने संदिग्धों से पूँछतांछ की तथा उन्हें कड़ी चेतावनी दी।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने पुलिस टीम के साथ देर शाम शराब ठेकों और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया।अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्धों की पहचान करना और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करना था।थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान अपराध की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा है और भविष्य में भी जारी रहेगा।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने ढाबा मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर आने वाले हर व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करें तथा संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सके।उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि निर्देशों का पालन न करने वाले ढाबा मालिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।थाना प्रभारी ने आम जनमानस से भी अपील की कि वे अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।



