कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,दिए निर्देश 

कानपुर देहात में आयोजित की जाने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में आयोजित की जाने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।परीक्षा पांच दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जानी है।

IMG 20240822 WA0037

वहीं परीक्षार्थियों को फ्री बस की सुविधा दी गई है,जिसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को श्रीकृष्ण औधोगिक इंटर कालेज मोहम्मदपुर व श्रीराम स्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कालेज पुखरायां में परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया।

IMG 20240822 WA0035

निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन में पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक मूर्ति ने परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी,अव्यवस्था या अनुचित गतिविधियों को रोकने के भी निर्देश दिए।प्रधानाचार्यों,स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी वस्तुएं लेकर नही जा सकते हैं।

IMG 20240822 WA0040

इसमें कागज,पेंसिल बॉक्स,कैलकुलेटर,वॉलेट,धूप के चश्में,टोपी,आभूषण,खाद्य सामग्री और इलेक्ट्रोनिक उपकरण शामिल हैं।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय सिंह,उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह,इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button