उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया

बरौर थाना क्षेत्र में शनिवार को मुहर्रम के अवसर पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस अवसर हजरत इमाम हुसैन व हसन की शहादत को याद किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र में शनिवार को मुहर्रम के अवसर पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस अवसर हजरत इमाम हुसैन व हसन की शहादत को याद किया गया। बताते चलें कि मुहर्रम का पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए गहन दुख का समय माना जाता है। इस अवधि के दौरान समुदाय पैगंबर मुहम्मद साहब के पोते हजरत इमाम हुसैन की मृत्यु पर शोक मनाता है। मुहर्रम के पहले दिन को अल हजरी तथा दसवें दिन को आशूरा के रूप में मनाया जाता है। इस बार जिले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मूड में दिखा। शनिवार को सुबह से ही जिले के डीएम, एसपी मुहर्रम के जुलूस की तैयारियों को लेकर संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों का जायजा लेते नजर आए।वहीं उपद्रवकारियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई। फिलहाल इस दौरान जिले में कहीं से कोई भी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बा, बरवा रसूलपुर तथा हैदरपुर में मुहर्रम का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने ताजिया निकाला तथा हजरत इमाम हुसैन व हसन की शहादत को याद किया गया। वहीं इस दौरान थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने भी अलग अलग जगहों पर जुलूस में शामिल होकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। जुलूस के दौरान उपद्रवकारियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।इस मौके पर एस आई अनिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ताजियेदार मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button