उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचे के साथ वांछित इनामिया गिरफ्तार

सिकंदरा थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि गैर इरादतन हत्या के संबंध में वांछित एक 15000 के इनामिया को पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

अमन यात्रा, पुखरायां। सिकंदरा थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि गैर इरादतन हत्या के संबंध में वांछित एक 15000 के इनामिया को पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सिकंदरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बुधवार की रात्रि संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति जो कि पैदल संदलपुर से सिकंदरा की तरफ आ रहा था।

जब उसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रुका तथा पुलिस पार्टी पर फायर करके पुनः संदलपुर की तरफ भागने लगा।जिसका पीछा किया गया तो गुरदही बंबा से करीब 250 कदम दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता तेजराम उर्फ तेजा पुत्र उदय सिंह उर्फ कुट्टू निवासी सिरसीकला थाना खन्ना जनपद महोबा बताया है।आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 का ईनाम घोषित था।वहीं आरोपी के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर फायर करने तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करके न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button