उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन तथा एएसपी आलोक प्रसाद व सीएमओ श्री जय गोविन्द की अध्यक्षता में आज जनपद पुलिस लाइन सभागार में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन तथा एएसपी आलोक प्रसाद व सीएमओ श्री जय गोविन्द की अध्यक्षता में आज जनपद पुलिस लाइन सभागार में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने हेतु ‘एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एचपीवी (HPV) टीके के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का समय से टीकाकरण जरूर कराएं। शिविर में स्वास्थ्य टीम द्वारा यू-विन (U-WIN) पोर्टल पर पंजीकरण करने और सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध निःशुल्क टीकाकरण की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर एएसपी आलोक प्रसाद ने भी जनसामान्य से इस कल्याणकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर बेटियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने की अपील की।

Related Articles

AD
Back to top button