उत्तरप्रदेशकानपुर देहात
परौंख गांव पहुंचे राष्ट्रपति, पथरी देवी मंदिर में किया पूजन-अर्चन
कानपुर देहात में चार साल के लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रपति रविवार की सुबह परौंख गांव पहुंच गए।


कानपुर देहात,अमन यात्रा । कानपुर देहात में चार साल के लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रपति रविवार की सुबह परौंख गांव पहुंच गए। हेलीपैड से वह सीधे पथरी देवी मंदिर पहुंच गए हैं, राष्ट्रपति के साथ पत्नी सविता कोविन्द, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हैं। यहां पर पूजन के बाद वह गांव में प्रवेश करेंगे।
राष्ट्रपति को देखकर गांव वालों में गजब का उत्साह है। वृद्ध ही नहीं युवा और महिलाएं भी स्वागत के लिए पंडाल में पहुंच गए हैं।
पीएसी जवानों के राष्ट्रगान के बाद बालिकाओं ने स्वागत गान किया। अफसर भी गांव का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.