उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जैथरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

जनपद एटा के कस्बा एवं थाना जैथरा क्षेत्र अंतर्गत जैथरा कस्बे के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे विनोद कुमार गुप्ता का गुरुवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया।

Story Highlights
  • दीपावली से पूर्व ही अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए थे भाजपा में शामिल

एटा (दीपक दीक्षित)। जनपद एटा के कस्बा एवं थाना जैथरा क्षेत्र अंतर्गत जैथरा कस्बे के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे विनोद कुमार गुप्ता का गुरुवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया। उनके निधन से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई और जैथरा के व्यापारियों ने उनको शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कस्बे के बाजार को बंद रखा।

जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार गुप्ता पूर्व में कस्बा जैथरा नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। पहले हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हुआ करते थे। उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी और पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में ही थे। विनोद कुमार गुप्ता ने दीपावली से पूर्व ही एक बार फिर से घर वापसी करते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। मगर किसी को क्या पता था कि दीपावली होते होते ही विनोद कुमार गुप्ता का निधन हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा था कि वे जनता द्वारा अगर पुनः जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की कार्यप्रणाली पर कार्य करेंगे और किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे।

मगर शायद नियति को यह मंजूर नहीं था और भैया दोष वाले दिन गुरुवार को प्रातः काल लगभग 6 बजे उनके घर पर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें मेडिकल कॉलेज एटा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से विनोद कुमार गुप्ता का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया।

विनोद कुमार गुप्ता के निधन की सूचना मिलते ही उनके अन्य परिजनों में जहां कोहराम मच गया, वहीं समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरा जैथरा कस्बा शोक में डूब गया और व्यापारियों ने बाजार बंद रखा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button