उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कृषक उत्पादक संगठनों को बीज बिद्यायन संयत्र हेतु चयनित कर शत-प्रतिशत दिया जा रहा अनुदान

मा0 मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी नेहा जैन के कुशल निर्देशन में उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जनपद में विद्यमान किसानों को उनका लाभ दिलाया जा रहा है.

कानपुर देहात, अमन यात्रा : मा0 मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी नेहा जैन के कुशल निर्देशन में उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जनपद में विद्यमान किसानों को उनका लाभ दिलाया जा रहा है, इसी क्रम में दृष्टि योजनान्तर्गत बीज गोदाम निर्माण एवं बीज बिधायन सयंत्र की स्थापना (स्थापना लागत रू0 60 लाख) हेतु कृषक उत्पादक संगठनों को शत-प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है तथा बीज विधायन संयत्र के संचालन के सम्बन्ध में समस्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

उप निदेशक कृषि ने बताया कि इस वर्ष योजनान्तर्गत 05 कृषक उत्पादक संगठनों को बीज बिद्यायन संयत्र (कुल लागत रू0 60 लाख) हेतु चयनित किया गया है, जिस पर विभाग द्वारा शत-प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

जनपद में बीज विधायन संयत्रो की स्थापना होने से कृषकों द्वारा उत्पादित बीजों का स्थानीय स्तर पर ही प्रोसेसिंग(प्रसंस्करण) हो सकेगा तथा कृषकों को उन्नत प्रजाति एवं उच्च गुणवत्ता के बीज सुगमता तथा कम मूल्य पर प्राप्त हो सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button