कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद कानपुर देहात पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी महेन्द्र प्रताप, निवासी ग्राम पल्हनापुर, को मंगलपुर थाना पुलिस टीम ने आज सुबह 10:15 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Story Highlights
  • मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक पहले ही जा चुका है जेल, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद कानपुर देहात पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी महेन्द्र प्रताप, निवासी ग्राम पल्हनापुर, को मंगलपुर थाना पुलिस टीम ने आज सुबह 10:15 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज हरीश चन्दर, और पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविन्द मिश्र के निर्देशन में की गई।

मामले की पृष्ठभूमि: 1 जनवरी को दर्ज हुआ था केस

उल्लेखनीय है कि दिनांक 01 जनवरी 2025 को थाना मंगलपुर में वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 01/2025 अंतर्गत धारा 137(2), 75(2), 115(2) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त अमित उर्फ अनुज पुत्र बेटा उर्फ शिवकुमार, निवासी ग्राम पल्हनापुर, के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया था।

मुख्य अभियुक्त अमित को पुलिस ने पहले ही 9 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था

जांच में दो अन्य आरोपी भी आए सामने

मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दो और अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए:

  1. महेन्द्र प्रताप , ग्राम पल्हनापुर

  2. रणवीर सिंह उर्फ रणधीर सिंह , ग्राम भयामऊ

इसके बाद मुकदमे में धाराओं को संशोधित करते हुए इसे BNS की धारा 70(2), 137(2), 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 में परिवर्तित किया गया।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

थाना मंगलपुर की पुलिस टीम द्वारा की गई इस सफल गिरफ्तारी के पश्चात अब तीसरे आरोपी रणवीर सिंह उर्फ रणधीर सिंह की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी कर उसे भी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र प्रताप को नियमानुसार आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button