कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पॉस्को मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना सट्टी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

Story Highlights
  • महिला संबंधी अपराध में थाना सट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना सट्टी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने पॉस्को मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में खलबली मच गई है।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को थाना सट्टी पर पॉस्को मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस को मामले में सफलता हांथ लग गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी थाना क्षेत्र के सट्टी की मड़ैया निवासी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

 

Related Articles

AD
Back to top button