उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

प्रदेश सरकार की विफलता के कारण गांव में उत्पन्न हुई बिजली पानी की समस्या : आशुतोष पांडेय 

उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता के कारण गांव के लोगों को ना तो सही तरह से बिजली मिल पा रही है और ना ही पेशन और आवास की समस्या सुलझ पा रही है.

पुखरायां,अमन यात्रा : उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता के कारण गांव के लोगों को ना तो सही तरह से बिजली मिल पा रही है और ना ही पेशन और आवास की समस्या सुलझ पा रही है. यह बात आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने भोगनीपुर तहसील के चंदनपुर गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एक चौपाल में कहीं.
उन्होंने कहा कि  प्रदेश में दिल्ली सरकार की अपेक्षा कई गुना महंगी बिजली प्रदान की जा रही है. इसके अलावा न तो लोगों को समय से बिजली मिल पा रही है और न ही पीने के पानी व सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त हो पा रही है जो सरकार की शासन व्यवस्था की विफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है. इस मौके पर जंतर सिंह, सुरेश सिंह, जिलेदार सिंह, मेघ सिंह, लाला सिंह मुनीम, संतोष, हुकुम सिंह, कल्याण सिंह सहित गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Related Articles

AD
Back to top button