उत्तरप्रदेश

प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने पर सीएम ने आनलाइन गिनाए कार्य

26 मार्च तक विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक चलेंगे कार्यक्रम। आरबीएस सभागार में सीएम के आनलाइन संबोधन के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने विकास कार्यो की पुस्तक का विमोचन किया।

आगरा,अमन यात्रा। सूबे की सरकार के चार साल पूरा होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आनलाइन विकास कार्य गिनाए। आरबीएस कालेज के खंदारी परिसर स्थित सभागार में स्क्रीन लगा भाजपाइयों इसका प्रसारण किया। अब अागामी सात दिन पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र स्तर से लेकर बूथ स्तर पर जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

आरबीएस सभागार में सीएम के आनलाइन संबोधन के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने विकास कार्यो की पुस्तक का विमोचन किया। इसके साथ उन्होंने कहा कि 26 मार्च तक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाएगी और सरकार द्वारा सभी वर्गो के लिए किए गए कार्यो को साझा करेगी। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अल्प आय वर्ग वालों, किसानों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं के लिए कार्य किए जा रहे हैं। अपराधियों पर नकेल कसी है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया है। संक्रमण काल में निश्शुल्क राशन घर-घर पहुंचाया है। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप सिंह चौहान, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, मेयर नवीन जैन, एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी, सीडीओ जे रीभा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला महामंत्री संतोष कटारा, संतोष सिकरवार, रामकुमार शर्मा, सोनू चौधरी आदि मौजूद थे।

कल आएंगे डिप्टी सीएम, ये होंगे आगामी कार्यक्रम

सरकार की उपलब्धियों को साझा करने शनिवार को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा आगरा आ रहे हैं। वे फतेहाबाद रोड स्थित पल्स गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 21 मार्च को संगठन द्वारा किसानों के संवाद कार्यक्रम होंगे, जिसमें उन्हें नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए जाएंगे। 22 को हर जिला पंचायत वार्ड में युवा सम्मेलन होंगे। उन्हें कौशल विकास योजनाओं, स्टार्टअप के बारे में बताया जाएगा। 23 मार्च को तहसील स्तर पर मातृ शक्ति अभिनंदन समारोह होंगे। इसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 24 मार्च को रेहड़ी, खोमचे वालों के साथ जागरूकता कार्यक्रम होंगे। सरकार द्वारा उनके लिए किए जा रहे कार्यो को गिनाया जाएगा। 25 और 26 मार्च को पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर उपलब्धियां गिनाएंगे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading