उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नयी इबारत लिख रहा है : देवेन्द्र सिंह भोले

शनिवार को  2 अक्टूबर के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने विधायक प्रतिभा शुक्ल के साथ जिला मुख्यालय अकबरपुर में गांधी प्रतिमा पर माला फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मण्डल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो गाँधी पार्क से निकल कर जनकपुरी, अयोध्यापुरी, कालीगंज  अशोकनगर होती हुई हाइवे ओवर ब्रिज पहुँच कर समाप्त हो गई.

Story Highlights
  • सांसद भोले ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा निकाली

अकबरपुर,सुशील त्रिवेदी : शनिवार को  2 अक्टूबर के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने विधायक प्रतिभा शुक्ल के साथ जिला मुख्यालय अकबरपुर में गांधी प्रतिमा पर माला फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मण्डल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो गाँधी पार्क से निकल कर जनकपुरी, अयोध्यापुरी, कालीगंज  अशोकनगर होती हुई हाइवे ओवर ब्रिज पहुँच कर समाप्त हो गयी.  जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय आया जब एक नरेंद्र (विवेकानंद) ने अमेरिका के शिकागो में हिन्दुस्थान का परचम लहराया था.

जिसे आज भी विश्व समुदाय स्मरण करता है और आज हम लोगो को दूसरा नरेंद्र दामोदर दास मोदी मिल गया है जो अपनी बुद्धि कौशल के बल पर हिन्दुस्थान को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने का काम कर रहा है।तिरंगा यात्रा का संचालन नामित सभासद गोपाल सैनी ने किया।

ये भी पढ़े-    पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बापू व शास्त्री जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष मलासा स्वतंत्र पासवान, आशीष मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार पार्टी के उपाध्यक्ष राम जी मिश्रा, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष श्यामू शुक्ला, नामित सभासद राजेश शर्मा, श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार निगम, उपाध्यक्ष जहान सिंह यादव, अशोक मिश्रा मेला प्रभारी, वरिष्ठ नेता सरमन शुक्ल,सभासद राजेश गुप्ता, रचना त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, श्याम बिहारी पांडे, सुमित राठौर ,गौरव साहू, अमन मौर्य ,केशव शर्मा ,विष्णु कुमार त्रिवेदी ,श्याम बिहारी शुक्ला रजोल आदि उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading