कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: ये कैसी मजबूरी! बेटे ने बहन को मारा, तो खौफ में पिता ने लाश ठिकाने लगाई… सेंगुर नदी के खौफनाक मर्डर केस का पूरा सच।

कानपुर देहात। अगर आप सोचते हैं कि बेटियां अपने घर में सबसे ज्यादा सुरक्षित होती हैं, तो कानपुर देहात के मंगलपुर से आई यह रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आपकी सोच बदल देगी। यहां चंदकुरा गांव में रिश्तों का ऐसा कत्ल हुआ है कि पूरा इलाका सदमे में है। एक भाई और भाभी ने मिलकर अपनी ही बहन ज्योति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। लेकिन कहानी में सबसे खौफनाक मोड़ तब आया, जब बेटी की लाश देखकर एक पिता का दिल पसीजने के बजाय उसने कातिल बेटे का साथ दिया।

मंगलपुर पुलिस के खुलासे के मुताबिक, 6 जून को जब पिता मान सिंह घर पहुंचा तो उसने अपनी बेटी ज्योति की लाश देखी। बहू रेखा और बेटे मिलन ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। लेकिन जब पिता ने विरोध किया, तो बेटे ने उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली। खौफ और कलयुगी ममता में अंधे होकर पिता ने मिलन और उसके दोस्त मौला के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की लाश को दरी में लपेटा और कार की डिक्की में डालकर सेंगुर नदी में फेंक दिया।

8 जून को जब सेंगुर नदी से पुलिस ने सड़ी गली लाश बरामद की, तो सभी हत्यारे घर छोड़कर भाग गए। पुलिस लगातार इस गुत्थी को सुलझाने में लगी थी और मंगलवार को जैसे ही मान सिंह छुपते छुपाते अपनी पत्नी से मिलने गांव आया, मंगलपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे की टीम ने इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया है। अब पुलिस हत्यारे भाई और भाभी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: मंगलपुर में प्रसूता की मौत के बाद पति समेत 09 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज


Related Articles

AD
Back to top button