उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए रसूलाबाबद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता से घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।जिससे उसकी जान बच सकी।घायल बाइक सवार की पहचान मैथा क्षेत्र के करौंदा चांदी निवासी 20 वर्षीय सुबोध कुमार के रूप में हुई है।सुबोध अपनी मोटरसाइकिल से ककवन स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।तभी सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सुबोध गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सुरक्षित रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने सुबोध का उपचार किया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे।चिकित्सकों के अनुसार सुबोध को गंभीर चोटें आईं हैं।स्थानीय लोगों से सड़क पर तेज रप्तार और लापरवाही को हादसों का मुख्य कारण बताया।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button