उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में फरार आरोपी पति व सास गिरफ्तार,भेजा जेल

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे में सोमवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।जालौन जनपद के धर्मपुरा उबारी निवासी किशन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन प्रतिज्ञा 21 वर्ष का विवाह 27 नवंबर 2023 को मंगलपुर के पुरानी बाजार निवासी पवन गुप्ता से हुआ था।किशन के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रतिज्ञा को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।परिजनों ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौता भी हुआ।लेकिन ससुराल वालों ने प्रताड़ना बंद नहीं की।सोमवार दोपहर प्रतिज्ञा का शव मंगलपुर कस्बे के पुरानी बाजार स्थित उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।मृतका के भाई किशन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन गुप्ता,देवर अमन गुप्ता,सास उर्मिला देवी,मौसिया सास राधा कौशल,उनकी बेटियों रिमझिम और मुस्कान तथा ममियां ससुर कुलदीप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज किया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति पवन गुप्ता व सास उर्मिला देवी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button