सिकंदरा में युवक के आम के पेड़ से लटककर की आत्महत्या,मानसिक रूप से था डिस्टर्ब
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर डेरा पूर्व गजराज में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतक की पहचान राजेश्वर सिंह नायक के 20 वर्षीय पुत्र ब्रजेश के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मृतक के पिता राजेश्वर सिंह नायक ने पुलिस को दी।उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र ब्रजेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।ब्रजेश ने बुधवार सुबह आम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।उनका बेटा इससे पूर्व भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु त्रिदिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ



