कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटनाओं की रोकथाम तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटनाओं की रोकथाम तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी के खिलाफ थाना भोगनीपुर में गुंडा,गैंगस्टर समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में अभियोग पंजीकृत हैं।आरोपी की पहचान थाना भोगनीपुर के असेवा निवासी हरगोबिंद यादव उर्फ छकाड़ी के रूप में हुई है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती ने बीते 17 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने,पीड़िता का शारीरिक,मानसिक व आर्थिक शोषण करने,परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी तथा आरोपी की तलाश में जुट गई थी।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार सुबह करीब 8.50 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी हरगोबिंद उर्फ छकाड़ी को पुखरायां कस्बे के सिखमापुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ थाना भोगनीपुर में गुंडा,गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



