बांदाउत्तरप्रदेश

जिला पंचायत सदस्य श्वेता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

भाजपा की महिला मोर्चा जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की बुधवार को हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मृतका के पति भाजपा किसान मोर्चा के नेता दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है।

Story Highlights
  • पुलिस से श्वेता के पति से कर रही पूंछतांछ

बांदा,अमन यात्रा । भाजपा की महिला मोर्चा जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की बुधवार को हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मृतका के पति भाजपा किसान मोर्चा के नेता दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया था। घटनास्थल में फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने भी साक्ष्य संकलित किए थे। इस बीच मृतका के भाई ओंकार सिंह द्वारा श्वेता सिंह के पति दीपक सिंह गौर सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था।

इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य संकलन करना शुरू किया। घटना के बाद से फरार चल रहे मृतका के पति दीपक सिंह गौर के बारे में पुलिस को आज जानकारी मिली कि वह भागने के फिराक में है यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे बांदा कपसा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में नामित तीन अन्य अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलते ही उनकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है। बताते चलें कि बुधवार को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की लाश उनके कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली थी।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया था। लेकिन मृतका के भाई ओंकार सिंह द्वारा मृतका के पति दीपक सिंह, ससुर राज बहादुर सिंह रिटायर्ड आईजी, हाईकोर्ट के अधिवक्ता जेठ धनंजय सिंह और सास पुष्पा के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button