अपना देश

तारिक अनवर बोले अमेरिका को मिला ‘सनकी’ राष्ट्रपति से छुटकारा,भारत को कब मिलेगी इस ‘बीमारी’ से छुटकारा

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बिना नाम लिए ट्वीट कर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला, साथ ही मौजूदा सरकार को 'बीमारी' भी बता दिया.

कांग्रेस नेता ने कहा, ”अमेरिका के लोगों ने बाइडेन को राष्ट्रपति बनाकर समझदारी का सबूत तो दिया ही है,साथ ही एक सनकी राष्ट्रपति से छुटकारा भी पा लिया है. अमेरिका की जनता को बधाई. मालूम नही भारत को कब इस बीमारी से निजात मिलेगी!”

 

इससे पहले तारिक अनवर ने किसानों के मुद्दों को लेकर पीएम मोदी को घेरा था. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रधानमंत्री को किसानों के आंदोलन के सामने झुकना ही पड़ेगा, किसान की शक्ति का प्रधानमंत्री को अहसास नहीं है, किसानों को नाराज करके भारत में शासन करना और देश चला लेना सम्भव नहीं है.

कांग्रेस नेता ने बिहार सरकार को लेकर भी अटैक किया था. उन्होंने कहा था कि एनडीए की सरकार टिकाऊ नहीं है और अब नीतीश कुमार की भूमिका बड़े भाई की जगह छोटे भाई की हो गई. बीजेपी ने अपने षड्यंत्र से नीतीश कुमार को कमजोर कर दिया है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन को जीत मिली जिसके बाद कल उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली. बाइडेन के साथ कमला हैरिस ने भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली. शपथग्रहण के बाद बाइडेन ऑफिस पहुंचे और ट्रंप के कई फैसलों को पलट दिया.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button